हिंडौन सिटी स्थित निर्मल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डी.फार्मा (डिप्लोमा इन फार्मेसी), डीएमएलटी (डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) एवं डीएएन एंड पी (डिप्लोमा इन आयुष नर्सिंग एंड फार्मेसी) कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संस्थान प्रबंधन के अनुसार, करौली जिले में बेहतर परिणाम देने वाले संस्थानों में शामिल निर्मल ग्रुप विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं पैरामेडिकल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है।

डी.फार्मा एवं डीएमएलटी कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं उत्तीर्ण (बायो या मैथ्स) होना अनिवार्य है, वहीं किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी डीएएन एंड पी कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। इन कोर्सों के माध्यम से विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, आयुर्वेद, होम्योपैथी, नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए यह कोर्स युवाओं के लिए बेहतर करियर विकल्प साबित हो सकते हैं। प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी निर्मल एजुकेशन कैंपस, बयाना रोड, हिंडौन सिटी, जिला करौली में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9414126613 पर संपर्क किया जा सकता है। यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा देने और युवाओं के लिए रोजगारपरक अवसरों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story