हिंडौन में पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के तिरुपति नगर स्थित आवास पर धौलपुर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिलाध्यक्ष शबनम खान का देर रात आयोजित कार्यक्रम में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। करौली कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान तथा अन्य लोगों ने साफा पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया।

समाजसेवी हल्लो कुरैशी ने बताया कि स्वागत समारोह में करौली कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान, पार्षद और शहर के गणमान्य लोगों ने शबनम खान का स्वागत किया। कार्यक्रम में सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर हिंडौन नगरपरिषद के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने कहा कि राजनीति सहित सामाजिक सरोकार के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से समाज की महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भूमिका को समाज के विकास के लिए आवश्यक बताया।

करौली कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एवं पार्षद अब्दुल मुगनी खान ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम डी चोपदार के निर्देशन में संगठन सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने संगठन की ओर से विभिन्न स्तरों पर किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।

धौलपुर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिलाध्यक्ष शबनम खान ने स्वागत करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में लईक अहमद, हल्लो कुरैशी ठेकेदार, अख़्तर भाई, शिक्षाविद महताब आलम, बाड़ी नगरपालिका मेंबर नासिर अली, समाजसेवी मुस्लिम खान, राजा खान सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story