हिंडौन। करौली जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक आगामी पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर स्थानीय विधायक अनीता जाटव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान ने बताया कि बुधवार को दोपहर 2.30 बजे सन्नी रिसोर्ट में आयोजित विभागीय बैठक में आगामी पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए हिंडौन विधायक अनीता जाटव ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस संगठन की रीढ़ की हड्डी है और आगामी चुनाव में कांग्रेस के इस मूल वोटर की चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को आपसी गिले-शिकवे भुलाकर पार्टी की शहरी और ग्रामीण सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से जनता बहुत परेशान हो चुकी है और फिर से कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत और निकाय चुनाव में आमजन के समर्थन से कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा ने कहा कि कांग्रेस 36 कौम की पार्टी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी।

बैठक को पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तारा सिंह बैंसला, वक्फ कमेटी के जिला सदर अब्दुल रहमान, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अबरार काजी, महासचिव शकील बालघाट, अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी सैफ लोधी, प्रदेश सचिव मोहम्मद निजामुद्दीन, अल्पसंख्यक विभाग के एडवोकेट इमरान खान तथा अलवर प्रभारी आजाद मिर्जा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभी ने कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करते हुए फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में सलमान खान, सरपंच सद्दाम कुरेशी, अमीर कुरैशी, रफीक मलिक, शहजाद खान, आजाद खलीफा, शफीक खान, गुड्डा ट्रेलर, चांद मोहम्मद, अदीब अहमद, अब्दुल हादी बॉडीबिल्डर, अरशद कुरैशी, रिजवान खान, बरकत चौधरी, शरीफ मेहताबपुरा, फोदया अशरफ गद्दी, मुकीम काजी, फिरोज खान टोडाभीम, मोअज्जम अली, रिटायर्ड सफाई निरीक्षक खलीक अहमद, शाकिर अली, राशिद अली, हाफिज बाबुद्दीन, हाफिज सईद, आरिफ पहलवान, सेवक राम डागुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों का अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। बैठक में आगामी पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story