सेमिनार में विचार और मुख्य संदेश

उपरोक्त विचार प्रांतीय प्रभारी वर्धमान जैन ने आगामी 23 फ़रवरी सोमवार को परिषद् द्वारा सूरौठ पैलेस में आयोजित 62वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के लिए हुई सेमीनार को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

शिविर का विवरण और समय

  • आयोजन तिथि: आगामी 23 फ़रवरी सोमवार
  • समय: प्रातः 9 बजे से शाम 3 बजे तक
  • स्थान: सूरौठ पैलेस, हिण्डौन सिटी

आयोजक और सहयोगी

संयुक्त सचिव कैलाश गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा हिण्डौन सिटी द्वारा स्व. सुशीला देवी मित्तल की पुण्यतिथि पर भामाशाह देवेंद्र मित्तल, प्रदीप मित्तल एवम् मोहित मित्तल के सहयोग से यह 62वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

रक्त संग्रहण टीमें

  • जयपुरिया अस्पताल, जयपुर
  • करौली जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक

विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम

महवा रोड़ स्थित गोविन्दम् नर्सिंग कॉलेज में आयोजित सेमीनार को शाखा संरक्षक अशोक गर्ग व प्राचार्य मुकेश पाराशर ने संबोधित किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हिण्डौन सिटी में प्राचार्य पप्पूराम कोली, डॉ अनिल अग्रवाल सहायक आचार्य हिंदी व डॉ रीतेश जैन सहायक आचार्य राजनीति विज्ञान सम्मिलित हुए।

प्रचार-प्रसार और आगामी तैयारियाँ

रक्तदान प्रभारी मोहित मित्तल ने बताया कि शिविर की सफलता के लिए राजकीय महाविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों में सेमीनार की गई है।

"प्रसिद्ध श्रीहरदेवजी, श्रीखाटूश्यामजी, टीकाकुंड श्रीहनुमानजी, क्यारदा श्रीबालाजी आदि मंदिरों पर बैनर चस्पा कर प्रचार कार्डो का वितरण किया हैं, शाखा सदस्यों व मातृशक्ति द्वारा आमजन से रक्तदान शिविर में सहयोग करने को चर्चा की जा रही है।"

इसी क्रम में दो दिन समूचे शहर में लाउडस्पीकर द्वारा प्रचार करने एवम् शहर के मुख्य बाजारों व मार्गो में विशाल रक्तदाता जागरुकता रैली आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।


Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story