हिण्डौन सिटी में आयोजित 62वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 126 यूनिट रक्त एकत्रित
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित शिविर में 12 महिलाओं और 4 दंपत्तियों सहित 27 नए रक्तदाताओं ने समाज के लिए प्रेरक उदाहरण पेश किया।

हिण्डौन सिटी के सूरौठ पैलेस में आयोजित 62वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के दौरान रक्त संग्रहित करते जयपुरिया और जिला अस्पताल के चिकित्सा दल।
प्रेरक उदाहरण: महिलाओं और दंपत्तियों की भागीदारी
- शिविर में 27 नए रक्तदाताओं सहित 12 महिलाओं तथा 4 जनों ने सपत्नीक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।
- पति-पत्नी के रूप में मोना मित्तल-मोहित मित्तल, मोना ऐरन-पवन ऐरन, अर्चना गोयल-राहुल गोयल, निशा जिंदल-पंकज जिंदल तथा मां-बेटे के रूप में आरती बिंदल-अमन बिंदल ने रक्तदान किया।
रक्त संग्रहण का विवरण एवं आयोजन
शाखा उपाध्यक्ष नरेश रामपुरा ने बताया कि शिविर में विभिन्न अस्पतालों द्वारा रक्त संग्रहित किया गया:
- जयपुरिया हॉस्पिटल, जयपुर: 78 यूनिट
- जिला चिकित्सालय करौली: 34 यूनिट
- सुमन ब्लड बैंक हिण्डौन सिटी: 14 यूनिट
स्व. सुशीला देवी मित्तल की तृतीय पुण्यतिथि पर भामाशाह देवेन्द्र मित्तल, प्रदीप मित्तल एवं मोहित मित्तल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में प्रातः 9 बजे से सायं 3 बजे तक रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बना। शिविर स्थल पर आयोजित “भजन स्वरांजली” कार्यक्रम ने वातावरण को सेवा एवं श्रद्धा से ओतप्रोत बनाए रखा।
जागरूकता अभियान का सकारात्मक प्रभाव
प्रांतीय सेवा गतिविधि संयोजक देवेन्द्र शर्मा एवं रक्तदान प्रकल्प प्रभारी मोहित मित्तल ने बताया कि व्यापक जनसंपर्क, पोस्टर-बैनर, स्लाइड, प्रचार कार्ड वितरण, नुक्कड़ चर्चाओं एवं पूर्व में निकाली गई विशाल रक्तदाता जागरूकता रैली के सकारात्मक प्रभाव से नियमित एवं नए रक्तदाताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय भारत को जानो प्रभारी पंकज जैन ने किया।
सहयोग एवं व्यवस्थाएँ
शाखा सचिव दीनदयाल सिंघल ने बताया कि रक्तदान शिविर की व्यवस्थाओं में परिषद् की मातृशक्ति का सराहनीय योगदान रहा। शिविर में निम्नलिखित सदस्यों ने भागीदारी की:
प्रांतीय संरक्षक निरंजन शर्मा, मुकेश जैन, शाखा संरक्षक अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, पर्यावरण प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता (बजाज), महिला सहभागिता संयोजिका वन्दना शर्मा, सहसंयोजिका पूजा सिंघल, परिवार संस्कार प्रभारी सत्यप्रकाश जिंदल, बजरंग गोयल, सुनील अग्रवाल, वीरेन्द्र जैन, शम्भू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विष्णु जिंदल, ललित गुप्ता, राकेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, सुषमा गर्ग, रजनी गोयल, मंजू गुप्ता, डॉ रेखा गुप्ता, पूजा सिंघल, सुहानी गुप्ता, अंजू गुप्ता, सरला गुप्ता सहित लगभग 50 से अधिक सदस्यों ने भागीदारी की।
अध्यक्षीय उद्बोधन एवं आभार
शाखा अध्यक्ष उपेन्द्र गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं, भामाशाहों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
"रक्तदान से बढ़कर कोई मानवीय सेवा नहीं है और हिण्डौन सिटी की जागरूक जनता ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है।"
62वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 126 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )
नाम: धीरज कुमार शर्मा
वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां
परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:
- वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
- 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।
