एएमपीएस स्कूल की तिरंगा रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे, 500 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
हिंडौन सिटी में एएमपीएस स्कूल के करीब 500 विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली। एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह समेत अतिथियों ने हरी झंडी दिखाई। वहीं खेडलियान का पुरा में 400 विद्यार्थियों और ग्रामवासियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली।

तस्वीर में हिंडौन सिटी स्थित विद्यालय परिसर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकालते हुए स्कूली विद्यार्थी नजर आ रहे हैं।
हिंडौन सिटी में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा करौली के तत्वावधान में आशीष मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू ज्योति नगर हिंडौन के विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि यातायात प्रभारी रामनिवास जी गुर्जर एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पुष्पेंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।
आशीष मेमोरियल विद्यालय के लगभग 500 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर ज्योति नगर होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित स्टाफ ने ‘भारत माता की जय’ सहित विभिन्न नारे और जयघोष लगाए, जिससे आसपास का पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष ऋद्धि चंद जैन, एडवोकेट सचिव महेश चंद जैन, तहसीलदार कोषाध्यक्ष वर्धमान जैन, विद्यालय प्रशासक अशोक शर्मा, अवि शर्मा, रेड क्रॉस के सदस्य यादराम महावर, हुकम सिंह गुर्जर, मुकेश जैन, गिरीश जैन, कृष्ण कुमार शर्मा, अशोक गर्ग, मोहित मित्तल, ओमप्रकाश गुप्ता, पदमचंद जैन, आदित्य जैन इत्यादि शामिल रहे।
विद्यालय के शिक्षक बृजेश नागर, ललित सोनी, विजेंद्र पीटीआई बनवारी लाल महावर, अमृता कपूर, शुचि गोयल, आशीष कपूर, बालमुकुंद, नीरज गोयल, लवलेश गुप्ता, सौरभ इत्यादि भी रैली में शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य वर्धमान जैन ने रेड क्रॉस समिति द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की।
वहीं, रेड क्रॉस सोसाइटी जिला करौली हिंडौन सिटी एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) खेडलियान का पुरा के तत्वावधान में शांति, सद्भावना एवं देशभक्ति का संदेश देने के लिए लगभग 400 विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ तथा ग्रामवासियों द्वारा बड़े धूमधाम से तिरंग यात्रा रैली का आयोजन किया गया।
संस्था प्रधान श्रीमती अंजू जैन ने सभी को तिरंगा यात्रा के बारे में विस्तार से बताया तथा रेड क्रॉस समिति का विशेष उल्लेख करते हुए उसके तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम की विशेष सराहना की गई। दोनों आयोजनों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्टाफ एवं ग्रामवासियों की भागीदारी से तिरंगे और देशभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )
नाम: धीरज कुमार शर्मा
वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां
परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:
- वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
- 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।
