हिंडौन सिटी: धाकड़ पोठा पथराव मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित 4 गिरफ्तार
राजस्थान के हिंडौन में दिनदहाड़े पथराव कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग और हिस्ट्रीशीटर सोहेल सहित चार लोगों को दबोचा।

हिंडौन सिटी के कोतवाली थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल धाकड़ पोठा पथराव मामले में गिरफ्तार आरोपियों का विवरण देते हुए।
हिंडौन सिटी। शहर के धाकड़ पोठा में गुरुवार को दिन दहाड़े झगड़े में पथराव कर दहशत मचाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले का खुलासा
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने शुक्रवार को कोतवाली थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस अधीक्षक सोनवाल ने बताया गिरफ्तार आरोपियों में:
- नाजिम कुरैशी (निवासी कसाई पाड़ा)
- सोहेल उर्फ़ चुहा (निवासी जलसेन के समीप रामलीला मैदान के पास)
- फैजान (निवासी ईदगाह कॉलोनी)
- एक नाबालिग आरोपी
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सोहेल के खिलाफ पूर्व में दर्ज आपराधिक मामलो को लेकर हिस्ट्री शीटर घोषित किया है। "सोहेल के खिलाफ मारपीट, जानलेवा सहित 4 मामले दर्ज है।" वही नाजिम के विरुद्द भी कोतवाली थाना में मारपीट का मामला दर्ज है।
पुलिस टीम का सम्मान
उन्होंने बताया उक्त कार्यवाही में एडीशनल एसपी सत्येंद्र पाल सिंह, डीएसपी मुनेश मीना, प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ दीक्षित, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह व कांस्टेबल योगेश, धीरज को भी प्रशंसा पत्र जारी कर सम्मानित किया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
