हिंडौन सिटी में भीषण गर्मी को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा करौली द्वारा पक्षियों के संरक्षण एवं उन्हें पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परिंडा अभियान के तहत शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगवाए गए। यह अभियान कई दिनों से निरंतर चल रहा है, जिसके अंतर्गत मंगलवार को भी महत्वपूर्ण स्थानों पर परिंडे स्थापित किए गए।

महेश चंद जैन तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को हिंडौन सिटी के रीको स्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह के कर कमलों से पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इसी क्रम में हिंडौन सिटी स्थित डाक बंगला के अधिशासी अभियंता कार्यालय में भी अधिशासी अभियंता ललित मीणा द्वारा परिंडे लगवाए गए, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को सहज रूप से पानी उपलब्ध हो सके।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा करौली द्वारा संचालित यह परिंडा अभियान लगातार जारी है, जिसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को जल संकट से बचाना है। अभियान के दौरान समिति के अध्यक्ष रिद्धि चंद जैन एडवोकेट, कोषाध्यक्ष वर्धमान जैन, संयुक्त सचिव महेंद्र जैन, कार्यकारिणी सदस्य गिरीश कुमार जैन, देवेंद्र जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि भीषण गर्मी में जीव संरक्षण के प्रति सामाजिक जागरूकता को भी मजबूती प्रदान करती है।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story