हिंडौन सिटी में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की ओर से चलाए जा रहे परिचय अभ्यास अभियान के तहत मंगलवार को सुरक्षा और सतर्कता का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से RAF ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर संवेदनशील इलाकों का गहन सर्वे किया।

यह अभ्यास राजस्थान की राजधानी जयपुर में तैनात RAF की 83वीं बटालियन द्वारा करौली जिले में 15 जून से 19 जून 2026 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। इसी क्रम में कोतवाली हिंडौन सिटी थाना क्षेत्र में सहायक कमांडेंट अनिल कुमार मीणा के नेतृत्व में RAF की एक प्लाटून ने पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस दौरान वृत्ताधिकारी मुनेश कुमार मीणा और थाना प्रभारी महेंद्र सिंह सहित स्थानीय पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा। फ्लैग मार्च के दौरान टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, घनी आबादी वाले इलाकों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों तथा विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां एकत्रित कीं। इसके साथ ही संभावित उपद्रवियों के संबंध में सूचनाओं का संकलन और सामाजिक संरचना का विश्लेषण भी किया गया।

अभ्यास के दौरान RAF अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित सांप्रदायिक तनाव, दंगा या प्राकृतिक आपदा जैसी आपात परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसके लिए राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ी जानकारी भी एकत्रित की जा रही है, ताकि आवश्यक स्थिति में समन्वित कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों के अनुसार RAF द्वारा क्षेत्र का संक्षिप्त मानचित्र और विस्तृत डाटा तैयार किया जा रहा है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति में बल को त्वरित गति से घटनास्थल तक पहुंचने और प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिल सके। यह अभ्यास नियमित अंतराल पर किया जाता है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों की वास्तविक समझ विकसित करना है।

इस अभियान के माध्यम से सुरक्षा बलों की तैयारियों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो भविष्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story