हिंडौन सिटी: पंजाबी समाज द्वारा कैलादेवी पदयात्रियों हेतु वार्षिक भण्डारा
बयाना रोड स्थित श्री उमाशंकर सत्संग भवन में 14 से 18 मार्च तक आयोजित होने वाले इस भण्डारे में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठहरने और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी।

हिंडौन सिटी। मन्दिर श्री उमाशंकर सत्संग भवन (पंजाबी समाज) की ओर से कैलादेवी लक्खी मेला में जाने वाले पद यात्रियों के लिए वार्षिक भण्डारा 14 मार्च को बयाना रोड़ स्थित सत्संग भवन में प्रारम्भ किया जाएगा।
पदयात्रियों की सेवा का वार्षिक संकल्प
पंजाबी समाज के चन्द्रभान चोटमुरादा और मुकुन्द झाम्ब ने बताया कि "कैलादेवी पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजाबी समाज की ओर से प्रतिवर्ष भण्डारा लगाया जाता है।" इस बार यह भण्डारा 14 मार्च से 18 मार्च तक रहेगा। इस सेवा कार्य के माध्यम से क्षेत्र से गुजरने वाले हजारों श्रद्धालुओं को संबल प्रदान किया जाएगा।
भण्डारे में उपलब्ध सुविधाएं और व्यवस्थाएं
भण्डारे में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध भोजन रोटी-सब्जी-दाल-चावल, चाय-नाश्ता उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा पदयात्रियों के सत्संग भवन में ठहरने तथा प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था रहेगी ताकि लंबी यात्रा के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
समाज की बैठक में सौंपी गई जिम्मेदारियां
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों समाज की बैठक हुई, जिसमें भण्डारे से जुड़ी जिम्मेदारियां बांटी गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ लोगों के अलावा पंजाबी नवयुवक मण्डल के सदस्य भी उपस्थित हुए। सभी सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया है।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )
नाम: धीरज कुमार शर्मा
वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां
परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:
- वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
- 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।
