हिंडौन सिटी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के द्वारा सीनियर सेकेंडरी विज्ञान और कॉमर्स वर्ग का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। आशीष मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी हिंडौन के छात्र पीयूष बंसल पुत्र विनोद बंसल ने विज्ञान वर्ग में पूरे हिंडौन शहर में सर्वाधिक 98.00% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। इसी प्रकार छात्रा सलोनी गेरा पुत्री शेखर गेरा ने वाणिज्य वर्ग में सर्वाधिक 95.20% अंक प्राप्त करके जिले में नाम रोशन किया।

विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग के मेधावी छात्र

विज्ञान वर्ग में अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा जहाँ इशिका अग्रवाल ने 93.20%, क्षितिज धाकड़ ने 92.40%, सौम्य अग्रवाल ने 91.60%, अमन मित्तल ने 90.80%, कृतिका धाकड़ ने 89.80% और रिशान जैन ने 89.60% अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार वाणिज्य वर्ग में अक्षत सिंहल ने 91.80%, दिया झाम ने 88.80% एवं ध्रुव गुप्ता ने 87.80% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा हर्ष व्यक्त एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के निदेशक ऋद्धि चंद जैन, प्रशासक अशोक शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती विकास शर्मा और प्रधानाचार्य वर्धमान जैन सहित समस्त स्टाफ ने खुशी जताई। शिक्षक महेश महावर, बृजेश नगर, नीरज सोनी, गिरीश चौहान, बालमुकुंद महावर, समीर गुप्ता और प्रभात सर आदि ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर "सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की"।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story