पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल की प्रेस वार्ता

सदर थाने में पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने की प्रेस वार्ता। उन्होंने बताया कि सट्टा किंग अमीनुद्दीन खान से जुड़े नेटवर्क में शामिल गिरफ्तार आरोपी हिंडौन शहर व ग्रामीण क्षेत्र से है। इनके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज होने का रिकॉर्ड मिला।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम और विवरण

पुलिस अधीक्षक के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की सूची इस प्रकार है:

  • शाहगंज निवासी रहीस
  • बनकी निवासी विक्रम सिंह
  • हनुमान कॉलोनी निवासी दिनेश चंद
  • जोशी मार्केट निवासी संतोष
  • छोटा बाजार, शाहगंज निवासी रामनिवास व हेमराज उर्फ़ हेमू
  • भायलापुरा निवासी भगवान सहाय
  • कृष्णा कॉलोनी निवासी बबलू

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीमें

उक्त कार्यवाही में सदर थाना प्रभारी पुरषोत्तम सहित नई मंडी थाना, साईबर सेल, डीएसटी व कोतवाली थाना पुलिस की टीमें शामिल रही।


जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

"पुलिस अधीक्षक के अनुसार रहीस के मोबाइल से पूर्व में गिरफ्तार आरोपी राजेश के मोबाइल पर 44-45 रुपए के भाव से 1000 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक का सट्टा खाइवाली के ट्रांजेक्शन पाए गए।"

  • फोन पे स्क्रीन शॉट से उक्त आरोपी का लंबे अरसे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा में लिप्त होना पाया गया।
  • विक्रम द्वारा शोएब, प्रशांत व राजेश उर्फ़ कल्ला के मोबाइल नंबर पर भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मिले।
  • संतोष के मोबइल पर की गई जांच में बिग बैस लीग मैच व अंतरारष्ट्रीय मैचो, आई पी एल में ऑनलाइन सट्टा लगवाना पाया गया।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार आरोपी विक्रम के खिलाफ महिला उत्पीड़न व सम्पत्ति हड़पने जैसे मामले दर्ज है। जिसमें श्री महावीरजी, सूरौठ, नई मंडी थाना सहित चार मामले दर्ज है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story