हिंडौनसिटी, 22/04/2026। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई करौली के तत्वाधान में महवा रोड स्थित अपना घर आश्रम में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 86 प्रभुजी लाभान्वित हुए।

अपनाघर आश्रम अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि आश्रम में आवासरत प्रभुजीयों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की जांच, परामर्श एवं उपचार हेतु जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई द्वारा नियमित रूप से कैंप लगाया जाता है, जिससे प्रभुजीयों के मानसिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार दिखाई दे रहा है।

इस अवसर पर मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया कि जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में लावारिस बेसहारा अवस्था में घूमते मानसिक रोगों से पीड़ित प्रभुजीयों के मानसिक स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु आश्रम की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यहां सभी प्रभुजीयों को उच्चस्तरीय भोजन, आवास एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जो पीड़ित मानवता की सेवा के लिए एक सकारात्मक कदम सिद्ध हो रहा है।

साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल ने बताया कि जिले में आसपास लावारिस अवस्था में घूम रहे प्रभुजनों के बारे में जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई एवं आश्रम को सूचना दी जानी चाहिए, ताकि उन्हें ससम्मान समुचित उपचार एवं पुनर्वास प्रदान किया जा सके।

सीआरए गौरव शर्मा ने आमजन से प्रभुजीयों को हरसंभव सहयोग करने का आह्वान किया और बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की बेहतर सेवा के लिए मानसिक स्वास्थ्य इकाई हमेशा तत्पर है।

शिविर में मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना, साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल तथा सीआरए गौरव शर्मा ने सभी प्रभुजीयों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। यह शिविर न केवल उपचार का माध्यम बना, बल्कि बेसहारा मानसिक रोगियों के सम्मानजनक पुनर्वास की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में उभरा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story