हिंडौन सिटी के शहीद सोहन सिंह सोलंकी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महू इब्राहिमपुर में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक बालकृष्ण वशिष्ठ, नौशाद खान तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए हरित वातावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रीनमैन पुष्पेन्द्र गारूवाल, करई ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए निरंतर वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story