हिंडौन सिटी में भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक के अवसर पर भगवान की शोभायात्रा संपूर्ण शहर में गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस पावन अवसर पर वर्धमान नगर जिनालय से प्रारंभ होकर शोभायात्रा मोहन नगर मंदिर होते हुए मुख्य बाज़ार मार्ग से केशवपुरा जैन मंदिर पहुंची। मोहन नगर ट्रस्ट के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि समाज के भाई-बहन और बच्चे बड़े ही उल्लास और उमंग के साथ वीर प्रभु के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते रथ यात्रा में शामिल हुए।

भव्य स्वागत और पुष्प वर्षा

संपूर्ण मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। समाज के बंधुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर एवं फल, मिठाई एवं ठंडा पेय पदार्थ आदि वितरित कर स्वागत सत्कार किया गया। केशवपुरा जैन बोर्डिंग में पधारे हुए सभी सा धार्मिक बंधुओं का स्वामी वात्सल्य सकल जैन समाज के सहयोग से नवयुवक चैरिटेबल ट्रस्ट हिंडौन सिटी द्वारा किया गया।

सेवा और दान के पुनीत कार्य

अध्यक्ष वर्धमान जैन ने बताया कि "भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक के अवसर पर आज सकल जैन समाज की ओर से अपना घर आश्रम में रहने वाले प्रभुजी गण को संपूर्ण दिवस का भोजन, दोनों वृद्ध आश्रमों में एक समय का भोजन, दोनों गौशालाओ में चारा एवं दवाई हेतु राशि दान की गई।" समाज के बंधुओं द्वारा सेवा और जीव दया के संकल्प के साथ यह पावन पर्व मनाया गया।

शोभायात्रा में गणमान्य जनों की उपस्थिति

भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा में ऋद्धि चंद जैन एडवोकेट, महेंद्र जैन, पदमचंद जैन सुनारी, महावीर प्रसाद जैन, राजेंद्र जैन, मुकेश जैन, आदित्य जैन, देवेंद्र जैन, हेमंत, विवेक, कृष्ण कुमार, भगवान सहाय, देवेश, श्रीपाल जैन, बिहार सेवा ग्रुप हिंडौन के युवक एवं शहर के सभी महिला मंडल की सदस्य गण उपस्थित रही।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story