हिंडौन सिटी में श्री जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट मोहन नगर के तत्वाधान में नवीन उपाश्रय मोहन नगर में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक (जयंती) के उपलक्ष्य में सकल जैन संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जयंती महोत्सव को भव्य रूप देने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है।

जुलूस का मार्ग और कार्यक्रम का निर्धारण

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जन्म कल्याणक के अवसर पर जुलूस सम्पूर्ण शहर में 31 मार्च मंगलवार को वर्धमान नगर जैन मंदिर से प्रारंभ होगा। यह भव्य जुलूस रूप होटल, ओवर ब्रिज, स्टेशन रोड, मोहन नगर जैन मंदिर, जगदंबा मार्केट, चौपड़ सर्कल, डेंप रोड और सराफा बाजार होते हुए केशवपुरा जैन मंदिर पहुंचेगा। अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने बताया कि कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था नवयुवक चैरिटेबल ट्रस्ट हिंडौन सिटी के सदस्यों को सौंपी गई है।

विशेष आकर्षण और व्यवस्थाएं

अध्यक्ष ने जानकारी साझा की कि "मुख्य रूप से जुलूस में दो घोड़ी, बैंड बाजा, डीजे, झांकियां एवं समापन पर संपूर्ण जैन समाज के स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था रहेगी।" नवयुवक संघ के अध्यक्ष वर्धमान जैन और देवेंद्र ने "महावीर जन्म कल्याणक को बड़े ही धूमधाम से मनाने हेतु समाज से सहयोग की अपील" की है। पदाधिकारियों द्वारा "अधिक से अधिक संख्या में जन्म जयंती के इस कार्यक्रम में पधारने की अपील की गई।"

वरिष्ठ समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर ऋद्धि चंद जैन एडवोकेट, छगनलाल जैन, हेमेंद्र जैन, डॉ विमल जैन, राजेंद्र कुमार जैन, नरेश चंद जैन, सुनील कुमार जैन, सतीश चंद् जैन, राकेश जैन, आदित्य जैन, निर्मल कुमार, सुरेश चंद जैन, प्रदीप जैन, कृष्ण कुमार, अशोक जैन, धर्मचंद जैन और विमल जैन इत्यादि समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story