हिंडौन सिटी में श्री जैन श्वेतांबर पल्लीवाल नवयुवक चैरिटेबल ट्रस्ट की साधारण सभा की बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें आगामी 31 मार्च मंगलवार को आयोजित होने वाले भगवान महावीर जयंती महोत्सव की व्यवस्थाओं के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई।

शोभायात्रा का मार्ग और कार्यक्रम का विवरण

अध्यक्ष वर्धमान जैन ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि "महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में शोभायात्रा वर्धमान नगर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर रूप होटल, ओवर ब्रिज, मोहन नगर जिनालय, जगदंबा मार्केट, चौपड़ सर्कल, डेंप रोड और सराफा बाजार होते हुए जैन श्वेतांबर मंदिर केशवपुरा पहुंचेगी।" शोभायात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात भगवान महावीर स्वामी की गुणानुवाद सभा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही, सभी पधारे हुए भाई-बहन और बच्चों का स्वामी वात्सल्य, नवयुवक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में सर्व समाज के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

आकर्षक झांकियां और संदेशपरक पोस्टर

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंत्री विवेक जैन और कोषाध्यक्ष आदित्य जैन ने बताया कि "इस अवसर पर शोभायात्रा में झांकियां एवं भगवान महावीर स्वामी के कार्यों व उनके उपदेशों का संदेश देने वाले आकर्षक बैनर पोस्टर आदि लगाए जाएंगे।" ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि शोभायात्रा भव्य और प्रेरणादायक हो।

समाज के गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर आयोजित बैठक में नवयुवक संघ के देवेंद्र जैन, देवेश जैन, हेमंत जैन, भगवान सहाय, सुशील जैन, राकेश जैन, विकास जैन, कृष्ण कुमार जैन, राहुल जैन, महेंद्र जैन, संतोष, राजकुमार जैन, जितेन्द्र, विक्रम, पंकज जैन आदि लगभग 60 सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर इस धार्मिक उत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story