हिंडौन सिटी। जाट समाज चौरासी व सर्वसमाज के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 68 रक्त वीरों ने रक्तदान किया है। जाट समाज चौरासी के मीडिया प्रभारी करतार सिंह चौधरी धधावली ने बताया कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर जाट समाज चौरासी व सर्व समाज की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पुनीत अवसर पर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान संपन्न हुआ।

युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

रक्तदान शिविर में कुल 68 रक्त वीरों ने रक्तदान किया, जिसमें से 42 रक्त वीरों ने पहली बार रक्तदान किया। इस विशेष मौके पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। रक्तदान करने के पश्चात रक्त वीरों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि "सभी को रक्तदान करना चाहिए, जिससे शरीर स्वस्थ रहे और जरूरतमंद मरीजों को बचाया जा सके।"

रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का विवरण

इस शिविर में डॉ. बृजेश चौधरी, डॉ. रामराज मीना, रिन्कू जाटव, जीवन ज्योति फाउंडेशन के संचालक ओमप्रकाश डागुर व उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने भी रक्तदान किया। इनके साथ ही सोनू सैनी, लव सोलंकी, केके चौधरी, जनक सिंह, रामनिवास डागुर, सत्यप्रकाश डागुर, विजय सोलंकी, योगेन्द्र सिंह, अजीत सिंह, श्यामसुंदर, मन्नू चौधरी, राजवीर डागुर, नटवर सिंह सहित सैकड़ों रक्त वीरों ने रक्तदान कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

इस गरिमामयी अवसर पर जाट समाज चौरासी अध्यक्ष गजानंद चौधरी, महामंत्री देवी सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष विजय सिंह बाबू, चौबीसा अध्यक्ष विष्णु डागुर, वजीरपुर ब्रांच अध्यक्ष रामकिशोर पटेल, महू ब्रांच अध्यक्ष भगवान सिंह सोलंकी, सरपंच संघ अध्यक्ष भूदेव डागुर, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सोलंकी, अंतू लाल, गुलाब सिंह, विजय सिंह, बाबू सिंह बैनीवाल, प्रताप बैनीवाल, रमन सिंह, ओमप्रकाश पीटीआई, हरीश डागुर सहित सर्व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story