करुणा, अहिंसा और जीवदया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जैन समाज, हिण्डौन सिटी द्वारा बकरीद को “करुणा दिवस” के रूप में मनाते हुए अबोल जीवों की आत्मिक शांति के लिए सामूहिक आयंबिल तप एवं सामूहिक सामायिक का आयोजन किया गया। आयोजन अलर्ट ग्रुप ऑफ इंडिया, हिण्डौन सिटी के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

अलर्ट ग्रुप, हिण्डौन के सचिव एडवोकेट विवेक जैन ने बताया कि श्रीमती शीला देवी जैन धर्मपत्नी श्री मूलचंद जी जैन (कंजोली वाले) की पावन पुण्यस्मृति में उनके सुपुत्र श्री प्रदीप कुमार जी एवं श्री जयदीप कुमार जी जैन परिवार द्वारा आयंबिल तप और सामायिक करने वालों के बहुमान का संपूर्ण लाभ लिया गया। वहीं, श्री जैन श्वेतांबर पल्लीवाल मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट नई मण्डी द्वारा भी आयंबिल तप करने वालों का बहुमान किया गया।

आयंबिल तप और सामायिक के इस आयोजन में बड़ी संख्या में साधर्मिक भाई-बहनों ने सहभागिता निभाई। नवीन उपाश्रय भवन मोहन नगर, वर्धमान नगर, केशवपुरा स्थानक भवन एवं वर्धमान नगर में आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 200 से अधिक जैन धर्मावलम्बी भाई-बहनों ने सुबह 9 बजे एक समय अबोल जीवों की आत्मिक शांति, उनकी समाधि तथा करुणा और अहिंसा के भावों के साथ सामूहिक सामायिक की। वहीं 30 जैन धर्मावलम्बी भाई-बहनों ने सामूहिक आयंबिल तप की आराधना की।

इस अवसर पर अलर्ट ग्रुप अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय जैन एवं राजस्थान अलर्ट प्रभारी डॉ. मनोज जैन ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती हिंसा और संवेदनहीनता के बीच आयंबिल तप एवं सामायिक जैसे आध्यात्मिक अनुष्ठान मनुष्य को आत्मशुद्धि, संयम और जीवदया के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि करुणा ही सच्चा धर्म है और अहिंसा ही सच्ची पूजा है। इसी संदेश को जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने अबोल जीवों के प्रति दया, संरक्षण और आत्मिक कल्याण की भावना के साथ तप एवं सामायिक कर पुण्य अर्जित किया। आयोजन के अंत में सभी उपस्थितजनों ने जीव रक्षा, करुणा और अहिंसा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

जैन अलर्ट ग्रुप ऑफ इंडिया, हिण्डौन सिटी ने अधिकाधिक लोगों से ऐसे आध्यात्मिक एवं जीवदया से जुड़े आयोजनों में सहभागिता कर समाज में करुणा और सद्भाव बढ़ाने की अपील की। आयोजन में नरेश चंद जैन, विकास जैन, कपिल जैन, राकेश जैन, सतीश चंद जैन, राजकुमार जैन एवं श्रीपाल जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story