हिंडौन सिटी: अंतरराज्यीय सॉफ्टबॉल विजेता छात्राओं का सम्मान
बूंदी को हराकर खिताब जीतने वाली 15 सदस्यीय टीम व कोच को शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिए गए; राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित किया गया।

बूंदी को हराकर अंतरराज्यीय खिताब जीतने वाली छात्राएं प्रमाणपत्र व शील्ड संग, अतिथि व स्टाफ भी साथ दिखे।
हिंडौन सिटी। अंतरराज्यीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनी श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की 15 सदस्यीय टीम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में अतिथियों ने विजेता छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।
श्री अग्रसेन महिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के सचिव मोहित मित्तल ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मां शारदे के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में दिवाकर खेड़ला मुख्य अतिथि तथा जिला सॉफ्टबॉल अध्यक्ष देवी सहाय दत्तात्रेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री अग्रसेन शिक्षा प्रसार समिति के अध्यक्ष रविंद्र जैतवाल, दीनदयाल सिंघल, रमेश चंद गोयल, गिरधारी मंगल, हुकम चंद लांगरा वाले, पूजा सिंघल, आरती बिन्दल, नरेश रामपुरा, सुनील गुप्ता, संजीव गुप्ता, पवन और चेतन सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के सचिव सुरेश चन्द गोयल ने कहा कि महाविद्यालय की बेटियों ने अपनी मेहनत, हौसले और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। बेटियों की इस शानदार जीत पर पूरे महाविद्यालय को गर्व है।
अतिथियों के सम्मान के बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में समां बांध दिया। इसके पश्चात अतिथियों ने अंतरराज्यीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता की विजेता 15 सदस्यीय टीम को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। टीम के कोच एवं सहयोगी नगेन्द्र पाराशर, राहुल चौधरी, लाहेबा अहमद, समरीन अहमद और शिखा शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि जिला सॉफ्टबॉल अध्यक्ष देवी सहाय दत्तात्रेय ने बताया कि स्थानीय महाविद्यालय की टीम ने बूंदी को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने विजेता छात्राओं के प्रदर्शन और मेहनत की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा राष्ट्रीय टीम में स्थान हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
समिति अध्यक्ष रविंद्र जैतवाल ने समारोह में उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के इस प्रदर्शन से वह मंत्रमुग्ध हैं और उनकी शानदार जीत पर सभी को बधाई देते हैं।
समारोह का मंच संचालन प्रवीण मुदगल ने किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीम की छात्राओं ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय से अपर्णा कटियार, सूरजमल गुर्जर, विवेक चौधरी, उमाशंकर शर्मा, प्रेम प्रकाश कोली, प्रवीण मुदगल, पंकज अवस्थी, विकास हरसाना, सुभाष शर्मा, दिग्नेश राजपूत, रेखा जैन, समरीन अहमद, तेजस्विता दत्तात्रेय, शिखा शर्मा तथा लाहेबा अहमद सहित समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।
अंतरराज्यीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में खिताबी जीत के साथ महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया। सम्मान समारोह में उनकी उपलब्धि को सराहते हुए उन्हें भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )
नाम: धीरज कुमार शर्मा
वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां
परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:
- वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
- 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।
