हिंडौन सिटी: प्राचीन गणेश मंदिर पर आयोजित हुआ विशाल फाग महोत्सव
पुरानी कचहरी रोड स्थित मंदिर में महिला एवं पुरुष गायकों द्वारा होली गीतों की प्रस्तुति दी गई, छैयादास महाराज और सैकड़ों श्रद्धालु कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

हिंडौन सिटी के पुरानी कचहरी रोड स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में आयोजित फाग उत्सव के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु और विशेष रूप से सजाई गई भगवान गणेश की झांकी।
हिंडौन सिटी, प्राचीन गणेश मंदिर पुरानी कचहरी रोड हिंडौन सिटी पर बुधवार को विशाल फाग उत्सव का आयोजन गया जिसमें हिंडौन सिटी एवं आसपास के क्षेत्र के गायकों द्वारा फाग गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। हिंडौन सिटी के इस प्राचीन गणेश मंदिर पर आयोजित फाग महोत्सव में लोक गायकों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया।
महिलाओं द्वारा फाग गायन और मनमोहक नृत्य
आयोजन से जुड़े संचालक अलंकार शर्मा और अंकुर गोयल ने बताया कि "आयोजन की शुरुआत दोपहर 2 बजे से महिला होली गायन के साथ हुई।" इस दौरान आसपास के क्षेत्र से काफी अधिक संख्या में महिला श्रद्धालु उपस्थित हुई जिन्होंने फाग गीतों पर नृत्य करते हुए अनेक प्रस्तुतियां दी जिनमें रेखा शर्मा, सीमा शर्मा, राधा शर्मा, बीना देवी, अनीता पाठक, नीलम पाठक, पुष्पा पाठक, सुमन गोयल, विद्या गोयल सहित सैंकड़ों महिला श्रृद्धालु उपस्थित रहीं।
पुरुष होली गायन और गणेश वंदना की धूम
आयोजन से जुड़े दिनेश सैन द्वारा बताया गया इसी क्रम में गणेश मंदिर पर रात्रि 7.30 बजे से पुरुष होली गायन प्रारंभ हुआ जिसमे अतर सिंह सोमला वालों की ओर से गणेश वंदना करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद छैलबिहारी पाठक, मुकेश पाराशर, उमाशंकर समाधिया, पंकज समाधिया, वासुदेव पाठक, भोलाराम महावर, वीरेंद्र दत्तात्रेय, छैलु सोनी, रोबिन सोनी, विश्वनाथ पाठक, मुकेश जागा, बाबूलाल महावर, यश बसवार आदि द्वारा अनेक फाग गीत एवं लोक गीत गान करते हुए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
आकर्षक झांकी, विशेष श्रृंगार और अतिथि सत्कार
पंडित मदन मोहन शर्मा द्वारा बताया गया की "इस दौरान भगवान गणेश जी का विशेष श्रृंगार करते हुए आकर्षक झांकी सजाई गई तथा भोग प्रसाद के साथ ठंडाई वितरित की गई।" कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छैयादास महाराज विशेष आकर्षण का केंद्र रहे और उन्होंने भी होली गीत गाए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिनमें मनीष समाधिया, सत्यनारायण पाठक, अंकुर तिवाड़ी, मुकेश पाठक, यश पाठक, भोली पाठक, रवि, अंकित, योगेश, मनीष शर्मा, सौरभ, गौरव सहित आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
