हिंडौन सिटी। झारेडा रोड स्थित गांधी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आज 'गांधी टैलेंट हंट एग्जाम 2026' का परीक्षा परिणाम घोषित कर भव्य गिफ्ट सेरेमनी आयोजित की गई। प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी महेंद्र चौधरी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की को-डायरेक्टर श्रीमती राधा चौधरी द्वारा की गई। मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों के उत्साह और शैक्षणिक कौशल का उत्सव मनाया गया।

गांधी टैलेंट एग्जाम 2026 में सम्मिलित हुए कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 2000 छात्र-छात्राओं को उनकी सहभागिता के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कारों की श्रेणी में प्रत्येक कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 20 लीटर के वाटर कैंपर, द्वितीय स्थान वालों को किचन सेट तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को बाथरूम सेट भेंट किए गए। विशेष रूप से ग्रुप टॉपर्स की उपलब्धि को रेखांकित करते हुए तृतीय स्थान पर मिक्सी, द्वितीय स्थान पर फ्रिज और प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 32 इंच की एलईडी टीवी के साथ सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 170 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह का आकर्षण केवल विद्यार्थियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अभिभावकों के लिए भी लकी ड्रा का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से उन्हें विभिन्न उपहार प्रदान किए गए। सांस्कृतिक छटा बिखेरते हुए बहन कमल राजपूत और उनकी टीम ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस गौरवशाली अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. धीरेंद्र चौधरी, को-डायरेक्टर अक्षय चौधरी, प्रधानाचार्य हरेंद्र पाल सिंह, इंग्लिश मीडियम प्रिंसिपल भूपेंद्र तिवारी, वाइस प्रिंसिपल विष्णु सहरिया, मक्खन कुमार प्रजापत, कमल कौशिक, नूरुद्दीन खान, नेहा राजपूत, प्रिया शर्मा, संजीव धाकड़, मयंक स्वर्णकार, मोहित धाकड़, दिनेश गुप्ता, गजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र प्रजापत, सौरव राजपूत, सलोनी सैनी, खुशबू, प्रीति सेन, प्रीति राजपूत, सोनिया पाठक, नीलम पाराशर, डिंपल और सुषमा सेन सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उपस्थित अभिभावकों ने परीक्षा के निष्पक्ष आयोजन और विद्यालय की इस अनूठी पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की, जो क्षेत्र के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित हो रही है।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story