हिंडौन सिटी के झारेड़ा रोड स्थित गांधी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भव्य विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए विभिन्न आकर्षक वर्किंग मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए।

विद्यालय प्रशासन की उपस्थिति और मुख्य थीम

इस विशेष अवसर पर निदेशक धीरेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य हरेंद्र पाल व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। आज के प्रोग्राम का थीम "विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को बढ़ावा देना" था, जिस पर जीव विज्ञान के व्याख्याता नूरुद्दीन ख़ान ने अपना अनुभव साझा किया तथा विज्ञान के उपयोग व महत्व को विस्तार से बताया।

छात्र-छात्राओं द्वारा वर्किंग मॉडल्स का प्रदर्शन

कार्यक्रम में सभी छात्र और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा सभी ने वर्किंग मॉडल बनाकर सभी के समक्ष प्रस्तुत किए। यशिता लाटा, अनुष्का शर्मा, छवि बैंसला, क्षमा धाकड़ और कशिश ने सामूहिक रूप से वाटर डिस्पेंसर व जंतु कोशिका का मॉडल प्रस्तुत किया। इसी क्रम में पुनीत चौधरी, अर्जुन सिंह और श्लोक सोनी ने सामूहिक रूप से सौर परिवार का मॉडल प्रस्तुत किया।

जीव विज्ञान और अन्य मॉडलों की प्रस्तुति

विद्यार्थी तरुण व अरवाज ख़ान ने पादप कोशिका व जंतु कोशिका का मॉडल प्रस्तुत किया। इसके साथ ही अवधेश, कृष्ण गौड़, कौशल और सुनील आदि ने पादप कोशिका का मॉडल प्रस्तुत किया। इसी प्रकार विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों द्वारा कई अन्य वर्किंग मॉडल भी सफलतापूर्वक प्रस्तुत किए गए।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story