हिंडीन सिटी: शिक्षाविद ज्वाला सिंह बेनीवाल का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
सौरभ एज्यूकेशन के प्रबंध निदेशक ज्वाला सिंह के निधन पर अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सोमवार को उनके निवास पर आयोजित होगी तीये की बैठक।

हिंडौन सिटी। सौरभ एज्यूकेशन के प्रबंध निदेशक एवं शिक्षाविद ज्वाला सिंह बेनीवाल (43) का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा जगत के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक संगठनों में भी गहरा दुख व्यक्त किया गया।
सरल और कर्मठ व्यक्तित्व का अवसान
ज्वाला सिंह बेनीवाल मूल रूप से हिंडौन के निवासी थे और अपने सरल, मिलनसार एवं कर्मठ स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई महेश बेनीवाल सौरभ एज्यूकेशन में सचिव पद पर कार्यरत हैं। वहीं संस्था के चेयरमैन कृपाल सिंह मीना उन्हें अपने सगे भाई से भी बढ़कर मानते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। अंतिम यात्रा में सर्व समाज, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माहौल गमगीन रहा और हर किसी की आंखें नम दिखाई दीं।
परिवार में शोक का माहौल
ज्वाला सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है। उनकी तीये की बैठक सोमवार को बाईपास के पास स्थित उनके निवास पर आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
