हिंडौन सिटी। शहर में खराब ड्रेनेज सिस्टम सुधार को लेकर नई डीपीआर पर 71 करोड़ की वित्तीय मंजूरी मिलने पर शहर के दुकानदारों ने बुधवार को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर कटरा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कटरा बाजार, सराफा बाजार, कंबल वालों की गली और डंपरोड के दुकानदार शाम को एकत्रित हुए।


बजट घोषणा का स्वागत और उत्सव

दुकानदारों ने प्रदेश बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत आम बजट में हिंडौन नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर जल निकासी प्रबंधन पर 71 करोड़ की घोषणा का स्वागत किया। इस अवसर पर दुकानदारों ने भाजपा नेता अशोक पाठक का अग्रवाल धर्मशाला में स्वागत किया।

  • भाजपा नेता ने राजस्थान सरकार के बजट में नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी प्रबंधन पर 71 करोड़ की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
  • उक्त घोषणा से जल भराव वाले प्रभावित क्षेत्र के दुकानदार और आमजन में काफी खुशी की लहर है।
  • दुकानदारों ने इस घोषणा के साथ मिठाई बांटकर घोषणा का स्वागत किया।

समस्या की पृष्ठभूमि और संघर्ष

कटरा बाजार संघर्ष समिति के योगेश जमालपुरिया ने बताया कि शहर में खारी नाले में पटाव और ढकाव कार्य निर्माण के बाद जल भराव की समस्या उत्पन्न होने लगी।

"यहां पिछले 7 वर्षों से बारिश के दिनों में जल भराव की समस्या आने लगी जिससे खारी नाले के खराब ड्रेनेज सिस्टम और ड्रेनेज से जुड़े अन्य साधनों की कमी के कारण जल भराव होने लगा।"

जिसके कारण मुख्य बाजारों सहित 13 कॉलोनी बस्तियों में मानसून सत्र में जल भराव की समस्या थी। यहाँ वर्ष 2023 में भारी बारिश में लगातार बारिश के बाद कई हिस्सों में जल भराव हो गया था।


सर्वेक्षण से बजट मंजूरी तक का सफर

उक्त आपदा की स्थिति में आपदा मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने भी यहां जायजा लिया था।

  • स्थानीय दुकानदारों के शिष्ट मंडल ने आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा के नेतृत्व में यूडीएच मंत्री जावर सिंह खर्रा से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।
  • इसके उपरांत डीएलबी सहित कई विभागों के एक्सपर्ट इंजीनियरों ने सर्वे कर 71 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार कर नगर परिषद को सौंपी।
  • तैयार किए हुए डीपीआर को डीएलबी भिजवाया गया और प्रयासों के बाद बजट सत्र 2026 में इसकी घोषणा हुई।

उपस्थित गणमान्य दुकानदार

इस मौके पर निम्नलिखित दुकानदार उपस्थित हुए:

  • चंदन बंसल
  • नरेंद्र आर्य
  • मुकेश भगत
  • गोपाल
  • आशु कंबलबाल सहित कई दुकानदार
Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story