हिण्डौन सिटी: 23 फरवरी को आयोजित होगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, बैनर विमोचन
जिला एवं सेशन न्यायाधीश माधवी दिनकर ने भारत विकास परिषद् के 62वें रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन कर आमजन से रक्तदाता बनने की अपील की।

हिण्डौन सिटी में आगामी 23 फरवरी को आयोजित होने वाले 62वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के बैनर विमोचन कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारी एवं परिषद् के सदस्य।
हिंडौन सिटी। भारत विकास परिषद् शाखा हिण्डौन सिटी द्वारा स्व. सुशीला देवी मित्तल की तृतीय पुण्यतिथि पर आगामी 23 फ़रवरी को सूरौठ पैलेस, हिण्डौन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के बैनर का विमोचन करौली जिला एवं सेशन न्यायाधीश माधवी दिनकर द्वारा किया गया।
अतिथियों के उद्गार
विमोचन के अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश माधवी दिनकर ने कहा: "जीवन रक्षक कार्यों में रक्तदान सर्वाधिक श्रेष्ठ कार्य है! रक्तदाता जीवनदाता के समान होता है। इसकी अहमियत व्यक्ति को आवश्यकता होने पर महसूस होती है।"
कार्यक्रम में शामिल अन्य न्यायिक अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों—ममता चौधरी (सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश करौली), परवीन बानू (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट करौली), देवेन्द्र कुमार (अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा, सदस्य फ़जले अहमद, दिलीप कुमार एवं फरीदा बानो ने कहा: "रक्त का महत्व जरुरतमंद व्यक्ति व उसके परिजनों को पता होता है इसकी शब्दों में व्याख्या नहीं हो सकती।"
पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अपील
रक्तदान प्रभारी मोहित मित्तल ने बताया कि हिण्डौन पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पर परिषद् की मातृशक्ति के साथ बैनर विमोचन करते हुए पुलिस उपाधीक्षक मुनेश मीणा ने कहा: "अपने प्रियजन कि स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करना सबसे सबसे श्रेष्ठ व पुण्य कार्य है।" उन्होंने शिविर में भरपूर सहयोग करने व रक्तदाताओं से अधिकाधिक रक्तदान करने की अपील की।
शिविर का विवरण एवं सेवा प्रकल्प
शाखा अध्यक्ष उपेन्द्र गुप्ता के अनुसार शिविर की रूपरेखा निम्न है:
- तिथि व स्थान: 23 फ़रवरी, स्थानीय सूरौठ पैलेस।
- समय: प्रातः 9 बजे से शाम 3 बजे तक।
- सहयोग: भामाशाह देवेन्द्र मित्तल, प्रदीप मित्तल एवम् मोहित मित्तल।
- क्रम: यह परिषद् का 62वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर है।
परिषद् के सेवा गतिविधि प्रकल्पों में रक्तदान अहम् प्रकल्प है इसमें कई सद्स्य, मातृशक्ति और परिवारजनों द्वारा नियमित रक्तदान किया जाता है। रक्तदान के प्रति जागरूकता हेतु नर्सिंग कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों में सेमिनार, स्लाइड, बैनर, पोस्टर, नुक्कड़ चर्चा और रक्तदान जागरुकता रैली निकाली जाती हैं।
कार्यक्रम में उपस्थिति
शाखा संरक्षक अशोक गर्ग ने बताया कि विमोचन कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्य सम्मिलित हुए:
- मातृशक्ति: वंदना शर्मा (महिला सहभागिता गतिविधि संयोजिका), पूजा सिंघल, मोना ऐरन, आरती बिंदल, सुषमा गर्ग, मोना मित्तल, पूनम जैन, पूजा गुप्ता, सुहानी गर्ग, अंजू गुप्ता, राधाकिशोरी शर्मा, रजनी गोयल।
- पदाधिकारी: देवेन्द्र शर्मा (प्रांतीय सेवा गतिविधि संयोजक), पंकज जैन (भारत को जानों प्रभारी), अशोक, नरेश रामपुरा (उपाध्यक्ष), उमेश शर्मा (कोषाध्यक्ष)।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
