भारत विकास परिषद्, शाखा हिण्डौन सिटी द्वारा 23 फरवरी सोमवार (कल) को सूरौठ पैलेस, हिण्डौन सिटी में 62वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए शहर में विशाल रक्तदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का कई स्थानों पर जलपान एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।


रैली का मार्ग एवं सहभागिता

"शाखा अध्यक्ष उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि उपजिला कलैक्टर कार्यालय प्रांगण से आरम्भ हुई रैली एसडीओ कोर्ट रोड, हॉस्पिटल रोड, मनीराम पार्क, सत्संग भवन, शीतला चौराहा, डेम्परोड, हाईस्कूल रोड, चौपड़ सर्किल, स्टेशन रोड से वापिस एसडीओ कोर्ट आकर समाप्त हुई।"

सहभागी संस्थान: सौरभ कॉलेज खेड़ा, भगवान महावीर कॉलेज कांचरोली, अवस्थी क्लासेस, श्री राजीव गांधी सर्वोदय विकास संस्थान, गोविन्दम नर्सिंग कॉलेज, केएमएस कॉलेज, हिण्डौन सिटी आदि के विद्यार्थी। अन्य प्रतिभागी: परिषद् सदस्य, मातृशक्ति एवं गणमान्य जन।

स्वागत सत्कार एवं व्यवस्थाएं

शाखा अध्यक्ष ने बताया कि रैली का सत्संग भवन, दिल सुख की टाल एवं स्वागतम् हैन्डलूम पर जलपान एवं पुष्पवर्षा कर परिषद् के क्रमशः:

हेमन्त जैन, उमेश बिंदल व आरती बिंदल। देवेन्द्र शर्मा व वन्दना शर्मा। शाखा समन्वयक सुबोध जैन, डॉ रमेश अग्रवाल ने स्वागत किया।

रैली के सुव्यवस्थित संचालन में ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज रामनिवास गुर्जर व उनकी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। रैली का समापन स्वल्पाहार पश्चात् स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित कर किया। समापन पश्चात् परिषद् सदस्यों ने सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण पांचों सूत्रों का रैली स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर अक्षरशः पालन किया।


शिविर का विवरण एवं तैयारियां

"शाखा रक्तदान प्रभारी मोहित मित्तल ने बताया कि परिषद् द्वारा 23 फ़रवरी सोमवार को सूरौठ पैलेस, हिण्डौन सिटी में प्रातः 9 बजे से शाम 3 बजे तक 62वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।"

रक्त संग्रहण टीमें: जयपुरिया अस्पताल (जयपुर) एवं जिला चिकित्सालय (करौली) की ब्लड बैंक टीमें। पंजीकरण: नियमित एवं नए रक्तदाताओं ने आगे बढ़कर अपनी सहमति जताई है। सुविधाएं: शिविर स्थल पर सभी मापदंडों व नियमावली को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

विशेष सहयोग एवं जनसम्पर्क

शाखा अध्यक्ष उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि परिषद् द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भामाशाह देवेन्द्र मित्तल, प्रदीप मित्तल एवं मोहित मित्तल के सहयोग से स्व. सुशीला देवी मित्तल की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित किया जा रहा है। रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने को विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों आदि में सेमिनार की है, पोस्टर बैनर चस्पा कर लोगों से जनसम्पर्क व ई-रिक्शा से प्रचार-प्रसार किया है इससे नियमित एवं नए रक्तदाताओं की अच्छी संख्या बढ़ने की संभावना है।


रैली में उपस्थित गणमान्य सदस्य

आज रैली में निम्नलिखित सदस्य व गणमान्य लोग सम्मिलित हुए:

प्रांतीय सेवा गतिविधि संयोजक देवेन्द्र शर्मा, शाखा संरक्षक अशोक गर्ग, सचिव दीनदयाल सिंघल, कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा। सम्पर्क प्रमुख ओमप्रकाश गुप्ता (ढिंढोरा), पर्यावरण प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता (बजाज), मोक्षधाम प्रभारी पवन ऐरन, जल मंदिर प्रभारी लक्ष्मण गोयल। नेत्र चिकित्सा व जांच प्रभारी कमलेश वशिष्ठ, दौलत धाकड़, संजीव गुप्ता, रघुनाथ मीणा, बजरंग गोयल, आलोक सोलंकी, प्रदीप मित्तल, प्रवीण गर्ग, पंकज गर्ग, ओकी गुप्ता। महिला सहभागिता संयोजिका वन्दना शर्मा, सहसंयोजिका पूजा सिंघल, राष्ट्रीय समूहगान प्रभारी मोना ऐरन, परिवार संस्कार प्रभारी आरती बिंदल, माया गोयल, सुषमा गर्ग, मोना मित्तल, खुशबू गुप्ता।
Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story