हिंडौन सिटी: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में AMPS की खुशबू शर्मा ने किया टॉप
आशीष मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, विद्यालय प्रशासन ने मेधावियों को तिलक लगाकर सम्मानित किया।

हिंडौन सिटी के आशीष मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का विद्यालय प्रबंधन द्वारा माला पहनाकर और तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।
हिंडौन सिटी में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। आशीष मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (AMPS), हिंडौन सिटी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से अपनी सफलता का परचम न केवल पूरे जिले में अपितु सम्पूर्ण राजस्थान में फहराया है। स्थानीय विद्यालय से 84 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया जिसमें से 18 बच्चों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत गौरवशाली रहा है जहाँ 37 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए और 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 65 स्टूडेंट्स रहे।
मेधावी छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
परीक्षा परिणामों के विवरण के अनुसार स्थानीय विद्यालय से खुशबू शर्मा ने 99% अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं यशस्वी गर्ग ने 98.50%, रक्षिता सोनी (rakshita soni) ने 98.33%, सेजल अग्रवाल ने 98.17%, आलोक सिंगल ने 97.67%, अंशिका अग्रवाल ने 97.67% और गौरव शर्मा ने 97.17% अंक अर्जित किए। सफलता का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, दीपेश ने 97.00%, चॉइस मोदी ने 96.67%, प्रियांशु कुमार ने 96.50%, निवि गर्ग ने 96.33%, तानिका अग्रवाल ने 96.17%, गगन (gagan) गुप्ता ने 95.83%, गीत जैन ने 95.67%, हर्षित सिंहल ने 95.67%, मोनिका कुमारी ने 95.50%, अक्षत जैन ने 95.33% और जय कुमार ने 95.00% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय प्रशासन ने दी बधाई और किया उत्साहवर्धन
इस ऐतिहासिक अवसर पर स्थानीय विद्यालय के डायरेक्टर रिद्धि चंद जैन, प्रशासक अशोक शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्या विकास शर्मा और प्रधानाचार्य वर्धमान जैन ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। प्रबंधन द्वारा तिलक लगाकर व माला पहनाकर सभी का उत्साहवर्धन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर विद्यालय परिवार से गिरीश चौहान, बृजेश नागर, महेश चंद महावर, नीरज सोनी, देसराज सिंह, शुभम वर्मा, आशीष कपूर, दिलीप दिवाकर, ललित सोनी और बालमुकुंद महावर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )
नाम: धीरज कुमार शर्मा
वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां
परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:
- वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
- 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।
