हिंडौन अग्रवाल समाज की बैठक में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का निर्णय, जिला समिति के लिए 12 नाम भेजने का अधिकार
हिंडौन सिटी में अग्रवाल समाज की बैठक में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला अग्रवाल समाज के लिए 12 नाम भेजने का अधिकार भी सौंपा गया।

तस्वीर में हिंडौन सिटी की अग्रवाल धर्मशाला में बैठक के दौरान कुर्सियों पर एक कतार में बैठे अग्रवाल समाज के पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य नजर आ रहे हैं।
हिंडौन सिटी के कटरा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। देर रात तक चली बैठक का शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
दीप प्रज्वलन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार आर्य, अग्रवाल समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गुप्ता तथा समाज महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका ने किया। बैठक की अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार आर्य ने की, जबकि संचालन समाज महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका ने किया।
समाज महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका ने बताया कि बैठक में अग्रवाल समाज की ओर से मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जयपुर के प्रसिद्ध डॉक्टरों की टीम को बुलाने पर सहमति बनी। बैठक के दौरान शादी समारोह के पश्चात किन्नरों द्वारा मांगी जाने वाली धनराशि के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में यह भी बताया गया कि जिला अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी के चुनाव प्रस्तावित हैं। इसके लिए हिंडौन अग्रवाल समाज की ओर से 12 नाम भेजने का अधिकार समाज अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार आर्य को प्रदान किया गया। इन 12 नामों के अतिरिक्त समाज अध्यक्ष और महामंत्री सहित कुल 14 नाम भेजे जाने हैं।
बैठक में अग्रवाल समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं व्यापार महासंघ अध्यक्ष अजय मित्तल, समाज अध्यक्ष सत्येंद्र आर्य, समाज महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका, राजकुमार गुप्ता, भगवती लाल गुप्ता, दिनेश गोयल, त्रिलोक चन्द सर्राफ, विनोद चंद गुप्ता, अजय कुमार, समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, त्रिलोक नाथ गुप्ता सहित काफी संख्या में अग्रवाल बंधु उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णय आगामी सामाजिक गतिविधियों और जिला अग्रवाल समाज के संगठनात्मक गठन की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )
नाम: धीरज कुमार शर्मा
वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)
कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां
परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:
- वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
- 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।
