हिण्डौन सिटी में भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से बुधवार को काका पैलेस में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव सहित जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, परिषद सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान समाज सेवा, सामाजिक एकता, भारतीय संस्कारों के संरक्षण और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी मुकेश वोडाफोन और पार्षदों ने भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में अतिथियों का माल्यार्पण कर, साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। परिषद पदाधिकारियों ने अतिथियों को स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में हिण्डौन सिटी की सभापति विजय कुमारी चतुर्वेदी और उपसभापति विक्रम तोमर शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्षद दिनेश चंद सैनी, राहुल हरसाना, विजयपाल, वंदना गुप्ता, संजना वाई, गीतारानी, यशोदा, अजय मावई, सीमा मंगल, रेखा जैन, हेमांशु दत्तात्रेय और सत्येन्द्र वर्मा सहित अन्य पार्षदों एवं परिषद सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता और सचिव शैलेश गोयल ने बताया कि परिषद समाज सेवा, भारतीय संस्कारों के संरक्षण और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्नेह मिलन जैसे आयोजन सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हैं। साथ ही, ऐसे कार्यक्रम समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन ज्योति शर्मा और परिषद सदस्य नानक जी ने किया। समारोह के समापन पर अतिथियों एवं सदस्यों के लिए विशेष भोजन-प्रसादी की व्यवस्था की गई। आपसी सौहार्द, आत्मीयता और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित इस समारोह में भारत विकास परिषद ने सेवा, सहयोग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम के मूल मंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

Dheerajkumar Sharma(Sawai Madhopur )

नाम: धीरज कुमार शर्मा

वर्तमान पद: हिंडौन संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: हिंडौन सिटी, जिला करौली (राजस्थान)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, कला और धार्मिक गतिविधियां

परिचय
धीरज कुमार शर्मा राजस्थान के करौली जिले के अंतर्गत आने वाले हिंडौन सिटी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह हिंडौन के स्थानीय समाचारों के साथ-साथ विशेष रूप से राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसके अलावा, कला और धार्मिक विषयों पर भी उनकी अच्छी पकड़ है और वह इन क्षेत्रों में भी रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

धीरज कुमार शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 साल का लंबा अनुभव है:

  • वह पिछले तीन वर्ष से लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और हिंडौन क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
  • 'प्रातः काल' से पहले उन्होंने 10 साल तक 'राष्ट्रदूत' अखबार में कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री प्राप्त की है।

Next Story