सवाई माधोपुर, 12 नवंबर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिले में जनस्वास्थ्य के प्रति नई चेतना जाग उठी। इस अवसर पर जिले के सात चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों लाभार्थियों ने निःशुल्क जांच और परामर्श सेवाओं का लाभ लिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि इन शिविरों में आने वाले सभी लाभार्थियों की एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी जांच, गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप, बच्चों का टीकाकरण तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और प्राथमिक स्तर पर ही रोगों की पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना रहा।

शिविरों में 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी रोगियों की एनसीडी स्क्रीनिंग और काउंसलिंग की गई। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता गतिविधियाँ चलाई गईं और संभावित लक्षण वाले रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी चेकअप और बच्चों के नियमित टीकाकरण की विशेष व्यवस्था भी की गई।

डॉ. जेमिनी ने बताया कि खण्ड स्तरीय शिविरों से रेफर किए गए रोगियों को जिला स्तरीय चिकित्सा शिविर में उपचार प्रदान किया जाएगा, जो 15 नवम्बर को सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल बिरसा मुंडा की जयंती को समर्पित है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story