गंगापुर सिटी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा हाल ही में जारी किए गए कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीनिवास मील स्थित विवेकानन्द संस्कार सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, गंगापुर सिटी ने बेहतरीन परिणाम देकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के विश्वास को और मजबूत कर दिया है। हर साल, लगातार टॉपर्स देने की परम्परा को इस बार भी कायम रखते हुए विवेकानन्द संस्कार स्कूल के हर्ष गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता ने 98.33 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है।

मेधावी छात्रों ने बढ़ाया जिले का मान

विद्यालय के 23 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के हर्षवर्धन चौहान पुत्र रामवीर सिंह 97.17 प्रतिशत, सोनिया प्रताप मित्तल पुत्री श्यामसुंदर अग्रवाल 97 प्रतिशत, गौरव मीणा पुत्र मुनेश कुमार मीना 96.50 प्रतिशत, विनायक पाराशर पुत्र उमाशंकर शर्मा 95.50 प्रतिशत, स्नेहा बैरवा 94.83 प्रतिशत, तनिष्का गर्ग 94.67 प्रतिशत, भूमिका सिंघल 94.33 प्रतिशत, उत्कर्ष मीना 94.33 प्रतिशत, विश्वेन्द्र सिंह 94.33 प्रतिशत, भुवनेश चौरटिया 93.83 प्रतिशत, कनिष्का चौधरी 93.33 प्रतिशत, मोहित वर्मा 93.33 प्रतिशत, हर्षित सिंह सोलंकी 92.83 प्रतिशत, गुंजन शर्मा 92.33 प्रतिशत, लक्ष्मण मीना 91.67 प्रतिशत, तेजस्वी सोनी 91.67 प्रतिशत, काव्या राजावत 91.17 प्रतिशत, दीपक गुर्जर 90.83 प्रतिशत, मोहित कुमार मीना 90.83 प्रतिशत, सक्षम खंडेलवाल 90.67 प्रतिशत, प्रीति बैरवा 90.17 प्रतिशत और सागर ने 90.17 प्रतिशत अंक लाकर जिला एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।

प्रधानाचार्य का संदेश और स्कूल की सफलता

विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिन्हा ने सभी बेहतरीन परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित की है। उन्होंने सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि "उन्होंने विद्यार्थियों व अभिभावकों द्वारा विद्यालय पर किए गए विश्वास के लिए आभार जताया है।" इस गौरवमयी उपलब्धि के मौके पर विद्यालय परिवार से बबलू चौधरी, देवेश माथुर, मंजीत नरूका, प्रकाश सैन, यूनुस खॉन, आरिफ आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। विद्यालय ने अपनी लगातार टॉपर्स देने की परम्परा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story