राजस्थान में संचालित हरियालो राजस्थान अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय सपोटरा, जिला करौली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय करौली एवं श्रीमान उपनिदेशक महोदय आयुर्वेद विभाग करौली के आदेश की पालना में संपन्न हुआ।

राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय सपोटरा में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. कालूराम मीना के नेतृत्व में डॉ. दुर्गेश मीना, आयुष कॉम्प. शिवसिंह मीना तथा मौसमी मीना ने अशोक, अश्वगंधा, नीम, पीपल, भूमि आंवला सहित अन्य छायादार प्रजातियों के कुल 10 पौधे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि शेष 20 से 30 अथवा उससे अधिक पौधे राजकीय ब्लॉक चिकित्सालय सपोटरा को राजस्व विभाग द्वारा सपोटरा में मंजूर की गई नवीन भूमि पर लगाए जाएंगे। इसके माध्यम से हरियालो राजस्थान अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रभारी राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय सपोटरा, जिला करौली डॉ. कालूराम मीना ने कहा कि राजस्थान सरकार एवं आयुर्वेद विभाग का एक ही उद्देश्य है कि अपना प्रदेश, अपना जिला, अपना ब्लॉक और अपना गाँव हराभरा बने। इसी संकल्प के साथ पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story