हरियाला राजस्थान अभियान के तहत लव कुश वाटिका में 300 पौधे लगाए, अभियान का शुभारंभ
बौंली की लव कुश वाटिका में हरियाला राजस्थान अभियान के तहत वन विभाग ने करीब 300 पौधे लगाए। सवाई माधोपुर उपवन संरक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया।

तस्वीर में बौंली की लव कुश वाटिका में हरियाला राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान अधिकारी और छात्र-छात्राएं पौधे लगाते नजर आ रहे हैं।
बौंली, बामनवास। अरावली पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित लव कुश वाटिका बौंली में वन विभाग की ओर से हरियाला राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के करीब 300 पौधे लगाए गए।
सवाई माधोपुर उपवन संरक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिकेत शर्मा, थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी और क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मीकांत जैमन ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर करीब 300 विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इसी के साथ अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मीकांत जैमन ने पौधारोपण के महत्व के साथ पर्यावरण एवं वन प्राणियों के संरक्षण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की उपयोगिता से संबंधित जानकारी प्रदान की।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान वनपाल फॉरेस्टर भूपेंद्र सिंह जादौन, वनरक्षक हीरालाल गुर्जर, सीमा मीणा, विष्णु शर्मा, चेतराम गुर्जर, घनश्याम शर्मा, छोटी देवी, संतोषी योगी, लक्ष्मण शर्मा, मनोज शर्मा, रामावतार, हंसराज एवं मानसिंह सहित अनेक कर्मचारी और विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। लव कुश वाटिका में हुए इस पौधारोपण के साथ हरियाला राजस्थान अभियान के तहत पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
