नई दिल्ली। टोंक–सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री हरीश चन्द्र जी मीना को 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए गठित भारत–नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह (India–Nigeria Parliamentary Friendship Group) का सदस्य नामित किया गया है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय, नई दिल्ली के सम्मेलन एवं प्रोटोकॉल प्रकोष्ठ द्वारा उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है।

मैत्री समूह के गठन का उद्देश्य और कार्यप्रणाली

भारत–नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संवाद, सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करना है। इस मंच के माध्यम से दोनों देशों के बीच विचारों का आदान-प्रदान, संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के दौरे तथा व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में विकास हेतु आपसी सहयोग को प्रोत्साहित किया जाता है। सांसद महोदय श्री हरीश चन्द्र जी मीना का इस प्रतिष्ठित संसदीय समूह में सदस्य के रूप में नामित होना टोंक–सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।

संसदीय कूटनीति में अनुभव का लाभ

उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से भारत और नाइजीरिया के बीच संसदीय कूटनीति को मजबूती मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंच पर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व और अधिक सशक्त होगा। इस अवसर पर सांसद महोदय ने बताया कि "वे इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हुए भारत और नाइजीरिया के बीच मित्रता, सहयोग और संसदीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।"

सादर। सूचनार्थ। कार्यालय, सांसद, टोंक सवाई माधोपुर।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story