सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर की ओर से गुरुवार को महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, साहू नगर सवाई माधोपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य ओम प्रभा आर्य ने विद्यार्थियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के महत्व और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान पर विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय ध्वज की बनावट तथा ध्वज संहिता के तहत ध्वज फहराने संबंधी नियमों की जानकारी भी दी।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सवाई माधोपुर के प्रभारी अधिकारी नेमीचंद मीणा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का महत्व बताते हुए सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार के सहयोग से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अभियान के संदेश को लोगों तक पहुंचाया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story