भारत विकास परिषद, शाखा मानटाउन द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शाखा गतिविधि संयोजक संस्कार ज्ञानेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष शहर के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले इस विशेष कार्यक्रम के तहत गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान के प्रतीक स्वरूप प्रत्येक विद्यालय से एक श्रेष्ठ शिक्षक और दो मेधावी विद्यार्थियों का अभिनंदन किया जाता है। इसी परंपरा के अंतर्गत इस वर्ष भी परिषद के सदस्यों ने शहर के प्रमुख विद्यालयों में पहुंचकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले शिक्षकों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के तहत नवदीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शाखा अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सचिव उमेश कुमार गुप्ता, प्रभाकर शर्मा, जितेन्द्र द्विवेदी, बबिता गर्ग तथा विद्यालय निदेशक ज्ञानेन्द्र दत्त शर्मा व ममता शर्मा की उपस्थिति में श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में पुष्पेंद्र शर्मा और श्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में हिमांशु वैष्णव व जय आदित्य सिंह को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में ब्राइट सन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सचिव उमेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अनीता गुप्ता, प्रीति गुप्ता एवं विद्यालय प्राचार्य कमल किशोर की उपस्थिति में श्रेष्ठ शिक्षक प्रकाश जेलिया तथा श्रेष्ठ विद्यार्थी मानवेंद्र सिंह व आकांक्षा मीणा का अभिनंदन किया गया।

वहीं रीजनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परिषद सदस्य डॉ. अंजनी मथुरिया, सुनील जैन, हेमलता मथुरिया, अंजना जैन एवं विद्यालय प्राचार्या श्वेता मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में श्रेष्ठ शिक्षक सोनू यादव तथा श्रेष्ठ विद्यार्थी दीपक बैरवा व लाभांशी जैन को माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, श्रीफल और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर वक्ताओं ने गुरुजनों के अतुलनीय योगदान की सराहना की। इसके साथ ही सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को सत्य मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण और अपने नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की संकल्प-शपथ दिलाई गई। गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान और संस्कारों के प्रसार के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम विद्यालयों में प्रेरणादायी संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story