गुढ़ाचंद्रजी के सरकारी स्कूल का विशेषाधिकारी बी.के. गुप्ता ने किया निरीक्षण
विशेष अधिकारी ने लैब, वोकेशनल ट्रेड और मिड-डे मील की व्यवस्थाएं जांचकर शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रायोगिक कार्य पर जोर दिया।

तस्वीर में कक्षा में फर्श पर बैठे छात्रों से बातचीत करते शिक्षा अधिकारी।
गुढ़ाचंद्रजी में 25 सितंबर 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ाचंद्रजी का जिला प्रभारी एवं विशेष अधिकारी शिक्षा विभाग जयपुर श्री बी. के. गुप्ता ने अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली।
प्राचार्य सतीश कुमार जैन ने बताया कि विशेषाधिकारी ने कृषि विज्ञान और भौतिक विज्ञान की कक्षाओं में शिक्षण स्तर का अवलोकन किया। इसके साथ ही कम्प्यूटर लैब तथा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित ट्रेड ब्यूटी एंड वेलनेस और हेल्थकेयर कक्ष का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील रसोईघर और विद्यालय में लगे पेड़-पौधों को भी देखा गया। विशेषाधिकारी ने विद्यालय में व्यवस्थाओं की सराहना की और विद्यालय को विधिवत संचालित किया जा रहा बताया।
उन्होंने सभी लैबों को समय-समय पर खोलकर बच्चों को प्रायोगिक कार्य करवाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का सुझाव दिया।
निरीक्षण के दौरान उपप्राचार्य रामदयाल मीना भी उपस्थित रहे। निरीक्षण में विद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, व्यावसायिक शिक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर शैक्षणिक गुणवत्ता एवं योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)
नाम: मदन मोहन गर्ग
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)
कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला
बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र
परिचय
मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:
- बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
- एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)
