गंगापुर सिटी। भगवती शिक्षक प्रशिक्षक महाविद्यालय में तीन दिवसीय ओपन एयर सत्र का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय कवि गोपीनाथ चर्चित, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज सिंह चौहान और निदेशक डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि गोपीनाथ चर्चित ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने इस सत्र की रूपरेखा “श्वेस्ट टू बेस्टर” सिद्धांत पर आधारित बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनशीलता और नवोन्मेष को प्रोत्साहित करना है। चर्चित ने अपनी हास्य रचनाओं के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों का मनोरंजन करते हुए कार्यक्रम में एक जीवंत वातावरण निर्मित किया।

विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. नीरज सिंह चौहान ने अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी सामग्री में परिवर्तित करने की दिशा में रचनात्मकता अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सत्र न केवल विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल को विकसित करते हैं, बल्कि सकारात्मक सोच और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भी सहायक होते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह ओपन एयर सत्र विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, सामुदायिक भावना और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

तीन दिवसीय इस सत्र का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को उनके व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के साथ-साथ रचनात्मक एवं व्यावहारिक क्षमता को भी निखारने का अवसर प्रदान करता है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story