राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं तथा लंबित प्रकरणों का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 31 अगस्त तक फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अगस्त को जिले की तीन ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे। सवाई माधोपुर तहसील की ग्राम पंचायत रवांजना डूंगर में आयोजित शिविर में रवांजना डूंगर, रवांजना चौड़, पांचोलास एवं खिजूरी गांवों के ग्रामीणों के कार्यों का निस्तारण किया जाएगा।

इसी प्रकार खण्डार तहसील की ग्राम पंचायत बहरावण्डा खुर्द में आयोजित शिविर में बहरावण्डा खुर्द, अल्लापुर एवं छाण के ग्रामीणों के कार्यों का सम्पादन किया जाएगा। वहीं बामनवास तहसील की ग्राम पंचायत पिपलाई में आयोजित शिविर में पिपलाई, कोयला, गुर्जर बड़ौदा एवं सीतौड़ गांवों के ग्रामीणों को शिविर का लाभ मिलेगा।

शिविरों में राजस्व विभाग सहित 21 विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहेंगे। इनके माध्यम से आमजन से संबंधित विभिन्न कार्यों और प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने, लंबित कार्यों के समाधान और आवश्यक सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस पहल के तहत ग्रामीणों को अपने लंबित कार्यों के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। 13 अगस्त को आयोजित होने वाले तीनों शिविरों में संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लंबित कार्यों के निस्तारण पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story