सवाई माधोपुर, 7 अगस्त। ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप कैम्प में शुक्रवार को चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला। भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालय, चौथ का बरवाड़ा स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित इस शिविर में ग्राम पंचायत चौथ का बरवाड़ा एवं बलरिया के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा मौके पर ही कई सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी चन्द्र प्रकाश वर्मा, तहसीलदार नीरज सिंह एवं प्रशासक सीता देवी की मौजूदगी में पंचायतीराज विभाग द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत 15 ग्रामीणों को स्वामित्व पट्टों का वितरण किया गया।

पशुपालन विभाग ने शिविर के दौरान 140 पशुओं का उपचार कर आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराईं। वहीं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक विभाग द्वारा 320 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

राजस्व विभाग ने ई-धरती पोर्टल के माध्यम से ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया। विभाग द्वारा 53 नामांतरण, 5 सीमाज्ञान, 3 आपसी सहमति से विभाजन तथा 63 खातों के शुद्धिकरण से संबंधित प्रकरणों का समाधान किया गया।

कृषि विभाग ने विभिन्न कृषि योजनाओं के तहत 40 कृषकों को लाभान्वित किया। सहकारिता विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 249 किसानों के 510 खसरों का फसल बीमा कर उन्हें जोखिम सुरक्षा से जोड़ा गया।

विद्युत विभाग ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर संयंत्र स्थापित करने वाले 40 लाभार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप निःशुल्क इंडक्शन हीटर वितरित किए।

शिविर में विभागों की ओर से योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर सेवाएं प्रदान की गईं। ग्रामीणों ने शिविर को जनहितकारी पहल बताते हुए इसकी सराहना की। फॉलोअप कैम्प के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ मिलने से प्रशासनिक योजनाओं की पहुंच को मजबूती मिली।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story