मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए जिले में ग्राम रथ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में प्रदान की जा रही है, जिससे आमजन तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो रही है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि ग्राम रथों ने शुक्रवार को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जडावता, पढ़ाना, खाटकलां एवं मैनपुरा, खण्डार क्षेत्र की पाली, फरिया, खण्डेवला, मेई कलां एवं गण्डावर, बामनवास क्षेत्र की गुर्जर बडौदा, कोयला, सीतोड़, शफीपुरा, बंदावल, सराय, नांगतलाई, गण्डाल एवं कोण्डली तथा गंगापुर सिटी क्षेत्र के खेडाबाढ रामगढ, हीरापुर एवं बुचौलाई सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर आमजन को 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की।

अभियान के दौरान कला जत्था के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही ग्राम रथों में सुझाव पेटिका भी उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं एवं सुझाव दर्ज कर सकते हैं। ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से भी आमजन को ग्रामीण विकास योजनाओं, अधिकारों एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, जिससे सहभागिता और समझ दोनों को बढ़ावा मिल रहा है।

फोटो कैप्शन: 1 पीआरओ 7 एवं 8 ग्राम रथों की एलईडी स्क्रीन पर आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान करते।

फोटो कैप्शन: 1 पीआरओ 9 एवं 10 प्रस्तुति देते लोक कलाकार।

ग्राम रथ अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच को सशक्त बनाते हुए जागरूकता और सहभागिता का प्रभावी माध्यम बन रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में ठोस प्रगति हो रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story