ग्राम रथ अभियान शुरू, एलईडी वैन से होगा योजनाओं का प्रचार
जिले की चारों विधानसभाओं में मोबाइल वैन और सांस्कृतिक दलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सवाई माधोपुर जिले में मंगलवार से शुरू हुए ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी वैन को रवाना करते अधिकारी और उपस्थित जनसमूह।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ अभियान मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। यह अभियान निर्धारित रूट के अनुसार गांवों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देगा, जबकि स्थानीय कलाकारों के कला-जत्थे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को जागरूक करेंगे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया ने बताया कि 29 अप्रैल को सवाई माधोपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत करमोदा, सूरवाल, नींदडदा, सुनारी एवं सिनोली, खण्डार क्षेत्र की दुमोदा, हलोन्दा, चितारा, बलबन खुर्द, रामपुरा, आवण्ड-सवाईगंज एवं लहसोड़ा में एलईडी मोबाइल वैन पहुंचेगी। इसी दिन गंगापुर सिटी विधानसभा की टोकसी, खानपुर बडोदा, जाट बड़ौदा एवं महुकलां तथा बामनवास क्षेत्र की गोठ, बेरखण्डी, मोरपा, काजी कुण्डली, बाटोदा एवं भावड़ ग्राम पंचायतों में भी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
गुरुवार 30 अप्रैल को सवाई माधोपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत बन्धा, जटवाडा कलां, लोरवाड़ा एवं अजनोटी, खण्डार की छाण, अल्लापुर, दौलतपुरा एवं बहरावण्डा खुर्द में रथ पहुंचेगा। बामनवास क्षेत्र की भिनोरा, जीवद, फुलवाडा, बिन्जारी, लाडपुरा, सुमेल एवं गढी गोपालपुरा तथा गंगापुर सिटी विधानसभा की उदेई कलां, सलेमपुर, उमरी एवं हबीबपुर-मोतीपुरा में भी लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 1 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की जडावता, पढ़ाना, खाटकलां एवं मैनपुरा, खण्डार की पाली, फरिया, खण्डेवला, मेई कलां एवं गण्डावर, बामनवास की गुर्जर बडौदा, कोयला, सीतोड़, शफीपुरा, बंदावल, सराय, नांगतलाई, गण्डाल एवं कोण्डली तथा गंगापुर सिटी क्षेत्र की खेडाबाढ रामगढ, हीरापुर एवं बुचैलाई ग्राम पंचायतों में प्रचार रथ पहुंचेगा।
2 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की गोगोर, सेलु, दोबडा कलां एवं मखौली, खण्डार की गोठबिहारी, नायपुर, खिरदरपुर जादौन एवं तलावड़ा, बामनवास की रानिला, बडीला, दातासुती, टुण्डीला, टौडा, डूंगरवाडा, भांवरा एवं अमावरा तथा गंगापुर सिटी की नारायणपुर टटवाडा, तलावडा, कुनकटा एवं मच्छीपुरा में योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
3 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की चकेरी, कुण्डेरा, भदलाव (उलियाना) एवं रांवल, खण्डार की गोठडा, अनियाला, बरनावदा एवं बहरावण्डा कलां, बामनवास की सुकार, रिवाली, बिचपुरी, सांचैली, महरावण्ड, नारौली चैड तथा गंगापुर सिटी की नौगाव, बामनबडौदा, खुटला सलौन एवं अमरगढ़ में अभियान जारी रहेगा।
4 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की छारोदा, हिम्मतपुरा, शेरपुर, खिलचीपुर, खण्डार की अक्षयगढ, सिंगोर कलां, रेडावद एवं कोसरा, बामनवास की घुडला, लिवाली, ककराला, भिटोली, मीना कोलेता एवं जाहिरा तथा गंगापुर सिटी की बिदरख्या, बाढकलां एवं मीनापाडा में एलईडी वाहन पहुंचेगा।
अभियान के अंतिम चरण में 5 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा की श्यामपुरा, एण्डा, बाडोलास एवं ओलवाडा, खण्डार की क्यारदा कलां, बिचपुरी गुजरान, बाजोली, कुरेडी एवं बालेर, बामनवास की कोहली प्रेमपुरा, पिपलाई, बाढ मोहनपुरा, बैराडा एवं खेड़ली तथा गंगापुर सिटी की हिंगोटिया, आस्ट्राॅली एवं अहमदपुरा में रथ पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के प्रति जागरूक करेगा।
ग्राम रथ अभियान के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुंचाना और पात्र लाभार्थियों को जोड़ना है, जिससे ग्रामीण विकास की प्रक्रिया को गति मिल सके।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
