सवाई माधोपुर, 10 सितम्बर। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” तथा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों के कायाकल्प में भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुवाड़ के भौतिक विकास के लिए विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीणों ने 42 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है।

विद्यालय विकास के लिए प्राप्त सहयोग राशि का चेक मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के तहत जमा कराने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जैन ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी देवी लाल मीणा एवं एडीपीसी समग्र शिक्षा हरकेश मीणा को सौंपा।

इस अवसर पर एडीपीसी हरकेश मीणा ने कहा कि विद्यालय विकास में ग्रामीणों की यह सहभागिता विद्यालय की भौतिक सुविधाओं को मजबूत करने के साथ ही समुदाय और विद्यालय के बीच सहभागिता की भावना को और अधिक मजबूत करेगी।

कार्यक्रम अधिकारी (नवाचार) हेमराज मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के प्रावधानों के अनुसार विद्यालय को प्राप्त 42 हजार रुपए की जनसहयोग राशि पर राज्य सरकार की ओर से लगभग 63 हजार रुपए अतिरिक्त राज्यांश मिलेगा। इससे कुल लगभग 1.05 लाख रुपए की राशि उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि उपलब्ध राशि का उपयोग विद्यालय में विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था तथा फर्नीचर क्रय करने सहित आवश्यक अन्य भौतिक संसाधनों के विकास में किया जाएगा। इन कार्यों से विद्यालय का आधारभूत ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

वरिष्ठ अध्यापक मंसाराम ने बताया कि विद्यालय में इससे पूर्व भी ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ के सहयोग से करीब 5 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इनमें सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रिक घंटी, इन्वर्टर, समस्त कक्षा कक्षों में छत के पंखे, पानी की टंकी, वाटरकूलर, प्रिंटर, एक दर्जन कुर्सियां, टीचर डेस्क काउंटर, लैब के लिए टीचर काउंटर, स्मार्ट टीवी, म्यूजिक साउंड बक्सा, स्पीच स्टेंड, साइंस लेब सामग्री और सम्पूर्ण विद्यालय परिसर का रंग रोगन शामिल हैं।

इसके अलावा जरूरतमंद समस्त विद्यार्थियों को जर्सियां, जूते-मोजे वितरण सहित विभिन्न विकास कार्य भी किए जा चुके हैं। अब 42 हजार रुपए के जनसहयोग और लगभग 63 हजार रुपए के राज्यांश से मिलने वाली कुल लगभग 1.05 लाख रुपए की राशि से विद्यालय में बैठक व्यवस्था, फर्नीचर और अन्य आवश्यक भौतिक संसाधनों का विकास किया जाएगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story