गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित सुशासन विकास रथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन जयपुर बाईपास स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष निवास से हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर एवं सुशासन विकास रथ के विधानसभा प्रभारी हेमेंद्र वशिष्ठ ने विकास रथ को रवाना किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विकास रथ के माध्यम से प्रदर्शित विकास फिल्म का आनंद लिया और प्रदेश सरकार के सफल दो वर्ष के कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विकास रथ का यह कार्यक्रम आमजन से फीडबैक लेने, सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाने तथा भविष्य की कार्ययोजना का खाका तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर तलवाड़ा, वजीरपुर और ग्रामीण मंडलों में संगठनात्मक बैठकें भी आयोजित की गईं। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, पंचायत राज चुनावों की तैयारियों और SIR से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने बैठक में कहा कि पंचायत राज पुनर्गठन और ग्रामीण विकास के लिए किए गए विकेंद्रीकरण से गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने आगामी पंचायत राज चुनावों में भाजपा के पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के विश्वास को साझा किया।

विकास रथ विधानसभा प्रभारी हेमेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री की सहृदयता के कारण सभी विकास कार्य निर्णयकर्ताओं की राय और आमजन की सहभागिता से किए जा रहे हैं, जिससे प्रदेश में शासन और प्रशासन की पारदर्शिता एवं समावेशिता बढ़ रही है। कार्यक्रम को जिला महामंत्री विनोद अटल और जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर तलवाड़ा मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनीता वैष्णव, वजीरपुर मंडल महामंत्री लक्ष्मण जी जाट सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम ने न केवल आमजन और सरकार के बीच संवाद स्थापित किया, बल्कि आगामी विकास योजनाओं और पंचायत राज चुनावों के लिए भी एक ठोस मंच तैयार किया।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story