अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा बोली कस्बे के खेड़ापति बालाजी परिसर में युवा दंपति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यक्ति निर्माण, राष्ट्र निर्माण, दांपत्य जीवन साधना तथा गायत्री परिवार के विस्तार को लेकर विस्तार से विचार रखे गए। साथ ही तहसील बोली की गायत्री परिवार कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

संगोष्ठी में गायत्री परिवार के जिला संयोजक श्रीमान बद्री लाल जी गौतम ने व्यक्ति निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के विषय पर प्रकाश डालते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद सह जिला ट्रस्टी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को दांपत्य जीवन साधना के महत्व से अवगत कराया और दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने की प्रेरणा प्रदान की।

गायत्री परिवार के वरिष्ठ संरक्षक श्री नरसिंह लाल नामाजी ने उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों को गायत्री की महिमा बताते हुए गुरुदेव और माताजी के संकल्पों को अपने जीवन में उतारकर उन्हें पूरा करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इन संकल्पों के अनुरूप कार्य करना समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर तहसील बोली की गायत्री परिवार कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग से दीपक चौबे तथा महिला वर्ग से तारा देवी राठौर को संयोजक बनाया गया। दोनों को गायत्री परिवार के विस्तार एवं गुरुदेव के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में सवाई माधोपुर शक्तिपीठ के ट्रस्टी श्री दिलीप चौरसिया, रवि शंकर गोयल तथा गायत्री परिवार के कर्मठ कार्यकर्ता चिरंजी लाल, नवरत्न गोयल, हेमराज दीक्षित, शिवचरण गुप्ता, प्रेमचंद जी, पुरुषोत्तम जी, बाबूलाल जी, शंकर सिंह जी, शंभू दयाल जी, रमेश चंद जी, नवल किशोर जी, भरत लाल जी, नाथू लाल जी, प्रकाश जी, अरुण जी, अनीता जी, चंद देवी, सुनीता जी, मनी देवी, तारा देवी सहित अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गायत्री परिवार के विस्तार और गुरुदेव के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story