गंगापुर सिटी स्थित 108 फुटिया श्री हनुमान जी गौशाला में आज ‘वन्दे गंगाजल संरक्षण जन अभियान’ के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत आयोजन में पशुपालन विभाग के सक्रिय सहयोग से गौवंश की सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ-भक्तों और अधिकारियों ने श्रद्धापूर्वक गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाया, तत्पश्चात गौ माता और वृक्षों का विधि-विधान से पूजन किया गया। अभियान की निरंतरता और गौवंश के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए पशुपालन विभाग के डॉ. श्री चन्द्र प्रकाश गुप्ता और उनकी कुशल टीम द्वारा गौवंश का टीकाकरण भी सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में गौशाला के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार सुराणा, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, मंत्री श्री महेश खंडेलवाल, राजेन्द्र सिंह नरुका और सचिव सुरेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ‘वन्दे गौ मातरम्’ के उद्घोष के साथ अध्यक्ष प्रसन्न कुमार सुराणा ने इस जन अभियान की महत्ता को रेखांकित करते हुए गौ संरक्षण के प्रति समाज के हर वर्ग को जागरूक रहने का संदेश दिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story