गौ सेवा समिति गंगापुर सिटी की ओर से श्रावण महोत्सव में वन सोमवार के उपलक्ष्य पर ‘एक पेड़ गौ माता के नाम’ अभियान का शुभारंभ सोमवार से किया जाएगा। अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम 108 हनुमान गौशाला दौलतपुर से प्रारंभ होगा।

गौ सेवा समिति द्वारा शुरू किए जा रहे इस अभियान का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलन में रखना है। समिति की ओर से बताया गया कि पेड़-पौधे सभी की आवश्यकता हैं, इसलिए अधिक से अधिक छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए जाएंगे।

गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि ‘एक पेड़ गौ माता के नाम’ अभियान श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को निरंतर चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र की गौशालाओं, पार्कों एवं मंदिरों में अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक छायादार वृक्ष लगाना है, जिससे गर्मियों में गौ माता को छाया मिल सके और उनके बैठने के लिए स्थान उपलब्ध हो सके। गौ सेवा समिति की ओर से सभी से आह्वान किया गया है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संतुलित बनाने में सहयोग करें।

‘एक पेड़ गौ माता के नाम’ अभियान श्रावण माह के उपलक्ष्य पर लगातार जारी रहेगा। इस अभियान के माध्यम से वृक्षारोपण और गौ सेवा से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story