दिल्ली में गौ माता सम्मान आह्वान अभियान की केंद्रीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें अभियान के आगामी चरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में साधु-संतों और देशभर से पहुंचे गौ सेवकों ने भाग लिया।

गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रचारक गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि दिल्ली में आयोजित केंद्रीय बैठक में गंगापुर सिटी से गए हुए गौ सेवकों ने भी सहभागिता की। बैठक के दौरान साधु-संतों एवं भारतवर्ष के गौ सेवकों की उपस्थिति में गौ माता राष्ट्र माता अभियान के तीसरे चरण की तिथि निर्धारित की गई।

उन्होंने बताया कि अभियान का तीसरा चरण 17 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस चरण के अंतर्गत अधिक से अधिक हस्ताक्षर एकत्रित कर राज्य की राजधानी जयपुर में हस्ताक्षरों के साथ विशाल ज्ञापन दिया जाएगा।

समीक्षा बैठक में अभियान की आगामी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के तहत चलाए जा रहे इस प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए देशभर के गौ सेवकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

अभियान के तीसरे चरण की तिथि घोषित होने के साथ ही अब 17 दिसंबर 2026 को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story