गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए गो रथ का उद्घाटन किया गया। अभियान के तहत 17 दिसंबर 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रदेशभर के गौ सेवक और गौ भक्त हस्ताक्षरों के साथ मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून लागू करने की मांग की जाएगी।

गौ माता सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी एवं गौ सेवा समिति के जिलाध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार किए गए गो रथ के माध्यम से बुधवार से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। यह रथ जिले की सभी ग्राम पंचायतों और गांव-ढाणियों में पहुंचकर गौ माता सम्मान अभियान का प्रचार करेगा। साथ ही गौ माता की महिमा का बखान करते हुए हस्ताक्षर अभियान को गति प्रदान करेगा।

गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जिलेभर से 31 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इन हस्ताक्षरों के साथ 17 दिसंबर 2026 को जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी हिंदू धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी करने का आह्वान किया गया है।

उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को जयपुर जाने के लिए बसों और निजी वाहनों के माध्यम से रवानगी की जाएगी। गौ सेवकों और गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान में शामिल होकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है। अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ हत्या के खिलाफ कानून लागू करने की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर हस्ताक्षर जुटाए जा रहे हैं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story